आज के Article में हम बात करने जा रहे हैं, Post Office की सबसे Popular Scheme के बारे में जिसका नाम है –Post Office Recurring Deposit Account (RD). इस योजना में लगभग हर भारतीय ने कभी न कभी निवेश किया है या निवेश चल रहा है। ब्याज दर Post Office Recurring Deposit Account (RD) में भले ही पहले जितनी न रह गई हो फिर भी ये आज की सबसे लोकप्रिय scheme में शुमार है। 2023 में दूसरी बार ब्याज दर में परिवर्तन किया गया है। अब यह 6.3% से बढ़कर 6.5%( 1July 2023) हो गई है। यह ऐसी अल्प बचत योज़ना है जो हर भारतीय के दिल से जुड़ी है, तो आईये जानते हैं Post Office Recurring Deposit Account (RD) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आज के इस Informative article में-
Post Office Recurring Deposit Account (RD)
आइये अब Post Office Recurring Deposit Account (RD) की विशेषताओं की बात करते हैं।
कौन खोल सकता है RD(Account Opening)
- कोई भी व्यस्क आदमी खाता खोल सकता है।
- संयुक्त खाता (Up to 3 Adults) खोल सकते हैं।
- Guardian अपने बच्चे के नाम से खाता खोल सकता है।।
- 10 साल से अधिक उम्र के Minor अपने नाम से खाता खोल सकता है।
- कितने भी Account खोल सकते हैं।
- 👉👉 इसे भी पढ़े-Monthly Income Scheme (MIS)
RD के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document For RD)
- KVP खाता खोलने का फॉर्म
- आपकी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- ID proof : कोई भी पहचान पत्र जैसे कि PAN card/ Voter ID/ Aadhaar /DL आदि
- Address Proof: कोई निवास प्रमाण यथा Passport / Electricity Bill/ Ration card /Bank Passbook आदि
- 👉👉 इसे भी पढ़े-KVP। KVP Interest Rate। KVP Calculator। किसान विकास पत्र
कितना कर सकते हैं जमा (Deposit)
- कम से कम 100 Rupee या कोई भी Amount 10 के Multiple में।
- निवेश की कोई Maximum Limit नहीं।
- अगर Account 15 तारीख तक खोला हुआ है तो क़िस्त जमा 15 तारीख तक जमा कर सकते हैं।
- अगर Account 16 तारीख के बाद खोला गया है तो क़िस्त जमा महीने के last Working day तक जमा कर सकते हैं।
- 👉👉 इसे भी पढ़े Senior Citizen Saving Scheme (SCSS)-2023
ब्याज़ (RD Interest Rate)
1 जुलाई 2023 से Post Office Recurring Deposit Account (RD) में ब्याज दर निम्न है –
- 6.5% Per Annum(Quarterly Compounded)
- 1000 Rupee की RD 5 साल की Maturity पर 70989 रुपये हो जायेगी।
- 👉👉 इसे भी पढ़े Sukanya Samridhi Account – SSA (सुकन्या समृद्धि योज़ना)
- 👉👉 इसे भी पढ़े Mahila samman bachat patra (महिला सम्मान बचत पत्र )
परिपक्वता (Maturity)
- जमा की तारीख से 5 वर्ष बाद Mature होगी।
Default (दंड )
- अगर किसी महीने में क़िस्त जमा नहीं की जाती है। तो Default 100 Rupee पर 1 रुपये होगा।
- अगर महीने की क़िस्त छूट गई है तो पहले Default क़िस्त Default Fee के साथ जमा होगी उसके बाद Monthly क़िस्त जमा होगी।
- 4 Default हो जाने पर खाता Discontinue कर दिया जाएगा, अगर 4 Default होने के 2 महीने के अंदर खाते को Revive नहीं किया गया तो खाते में आगे कोई Deposit नहीं किया जा सकेगा और खाते को बंद कर दिया जाएगा।
- अगर Default 4 महीने से अधिक न हो तो Account को Default महीने के बराबर आगे बढ़ाया जा सकता है।
Advance Deposit (अग्रिम जमा )
- अग्रिम जमा कराया जा सकता है अगर RD को Discontinue न किया गया हो।
- अग्रिम 6 माह की क़िस्त जमा करने 10 की छूट मिलेगी अगर क़िस्त 100 रूपए की हो, 12 महीने की क़िस्त जमा करने पर यह छूट 40 रूपए होगी।
- अग्रिम क़िस्त कभी भी जमा कराई जा सकती है।
- नोट – Loan के लिए Application Passbook के साथ Post Office में देनी होगी।
Loan (ऋण )
- 1 साल की Continue क़िस्त जमा करने पर कुल जमा का 50 % तक ऋण लिया जा सकता है ।
- Loan को एक साथ या बराबर मासिक किस्तों में जमा कराया जा सकता है
- Loan का Interest Rate 2% + RD Interest Rate के बराबर होगा।
- Interest पैसा निकालने व जमा करने के बीच के Period का लगेगा।
- अगर Loan जमा नहीं किया गया तो Maturity Amount से Interest सहित कम कर दिया जाएगा।
RD को समय से पहले बंद करना (Premature Closure)
- खाता खोलने के 3 साल बाद RD Account को बंद कर सकते हैं।
- RD बंद करने पर Saving Account का ब्याज मिलेगा।
- अग्रिम जमा पर बंद नहीं किया जा सकता है। जब तक की अग्रिम क़िस्त का समय पूरा न हो गया हो।
Maturity का नियम
- 5 वर्ष बाद RD Mature होगी।
- 5 वर्ष Maturity को आगे बढ़ाया जा सकता है। ब्याज RD Start के समय का ही मिलेगा।
- Extension Period में कभी भी RD को बंद कर सकते है। ब्याज RD Account का ही मिलेगा।
- Extension Period में 1 वर्ष से कम पर Extension Period पर Saving Account का ब्याज मिलेगा।
- बिना Extension Period में क़िस्त जमा किये भी RD Account Extend की जा सकती है।
Repayment on the death of the account holder
- Account Holder की death के बाद claimant Post Office में क्लेम कर सकता है। RD का Eligible balance दे दिया जाएगा।
- Claim Sanction होने के बाद भी Nominee चाहें तो maturity तक RD Account को Continue रख सकते हैं।
Read More….
- 2023-Post Office Saving Account। Feature। Interest Rate June-2023
- Post Office Recurring Deposit Account (RD)
- National Saving Certificate(NSC) राष्ट्रीय बचत पत्र
- Senior Citizen Saving Scheme (SCSS)-2023
- KVP- किसान विकास पत्र
- Time deposit in Post Office(TD in Post Office)
- Mahila samman bachat patra (महिला सम्मान बचत पत्र )
- PPF In Hindi। Feature। Interest Rate। PPF Calculator
2 thoughts on “Interest Rate From 1 July 2023 Post Office Recurring Deposit Account (RD)”