Uttarakhand Special Non Veg। Kachmoli। Bhutva। कचमोली। भुटवा।

Uttarakhand Special Non Veg। Kachmoli। Bhutva। कचमोली। भुटवा। आज के Article में हम बात करने वाले हैं, उत्तराखंड की 2 बेहद ही मशहूर Non-Veg Recipe के बारे में, जिनको सुनकर ही मुँह में पानी नहीं सैलाब आ जाता हैं, अगर आप कभी भी उत्तराखंड आएं और आप Non-Veg के शौकीन हैं तो इन्हे ज़रूर से Try करें। ये दो Uttarakhand Special Non Veg रेसिपी के नाम हैं- पहली Kachmoli (कचमोली) तथा दूसरी है Bhutva(भुटवा),

Uttarakhand Special Non Veg। Kachmoli। Bhutva। कचमोली। भुटवा।

Uttarakhand Special Non Veg। Kachmoli। Bhutva
Uttarakhand Special Non Veg। Kachmoli। Bhutva

तो अब हम एक-एक करके दोनों रेसिपी के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं, आप घर पर इन्हे कैसे आसानी से तैयार कर सकते है –

Kachmoli (कचमोली)

Kachmoli (कचमोली)
Kachmoli (कचमोली)

कचमोली में पड़ने वाली सामग्री ( Ingredients )

परंपरागत तौर पर कचमोली के लिए पूरे बकरे को ही आग में भूना जाता है।  परन्तु घर पर कचमोली के लिए (4 लोगों के लिए) के लिए आवश्यक सामग्री निम्न प्रकार हैं –

  • 600 ग्राम मटन बिना हड्डी का बड़े टुकड़ो में कटा हुआ ।
  • सरसों का तेल 12-15 चम्मच,
  • मक्खन की टिकिया 100 gm. 
  • अंगीठी या तंदूर
  • नमक हम Pahadi Handmade pisa namak- पहाड़ी पिस्युं लूण ही Use करेंगे – इसकी रेसिपी के लिए Click Here

कचमोली बनाने की विधि (Method of Preparation)

उपरोक्त सामग्री आपने इकट्ठी कर ली होगी, तो अब बनाने की प्रक्रिया step by step स्टार्ट करते हैं –

प्रथम चरण-मटन को तैयार करना

  • सबसे पहले मटन के टुकड़ो को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
  • धोने के बाद अच्छी तरह से सुखा लें,
  • अंगीठी या तंदूर में जाली लगाकर मटन के टुकड़ो को जाली पर रख दें। आप चाहे तो जाली को गैस के ऊपर भी रख सकते हैं।
  • मटन के टुकड़ो को थोड़ा गर्म होने पर ब्रश से मक्खन को लगाएं। 
  • जाली पर मटन के टुकड़ो को तब तक भूने, जब तक की वो अच्छी तरह पक न जाएं।
  • मटन इतना ही पका हो की चबाया जा सके, मटन पूरा गलाना नहीं है।
  • मक्खन को समय-समय पर मटन पर लगाते रहें। ताकि मटन जले नहीं।
  • 35-40 मिनट पकने के बाद मटन तैयार हो जाएगा। इस बीच मटन को चेक करते रहें, आंच के हिसाब से समय कम भी हो सकता है।

अंतिम चरण- कचमोली को तैयार करना

  • सबसे पहले मटन के बड़े टुकड़ो को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक प्लेट में सारे मटन के टुकड़ो को डाल दें, फिर सरसों का तेल 12-15 चम्मच डालें। तेल को अच्छी तरह मटन में मिला लें।
  • अब Pahadi Handmade pisa namak- पहाड़ी पिस्युं लूण, को स्वाद के हिसाब से मटन में डालकर हाथ से अच्छी तरह गूंध लें।
  • आपकी डिश तैयार है, अब इसमें कुछ भी डालने की ज़रूरत नहीं है, सीधे सर्वे करें।

अब हम दूसरी डिश की बात करते हैं। जो है –

Bhutva (भुटवा)

Bhutva (भुटवा)
Bhutva (भुटवा)

भुटवा में पड़ने वाली सामग्री ( Ingredients )

भुटवा (4 लोगों के लिए) के लिए आवश्यक सामग्री  निम्न प्रकार हैं –

  • 750 ग्राम मटन  ( जिसमे बकरे की आंते, लीवर, कलेजी आदि आता है)
  • 3-4 Medium Size प्याज़,
  • 2 बड़े टमाटर,
  • आधा चम्मच जीरा,
  • सरसों का तेल 8-10 चम्मच,
  • 4 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • 1 चम्मच देगी लाल मिर्च,
  • 2 चम्मच हल्दी,
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर,
  • 60 gm मटन मसाला,
  • नमक स्वादानुसार,
  • 20-25 धनिए के पत्ते,
  • 8-10 लहसुन की कली,

(Bhutva) भुटवा बनाने की विधि  

भुटवा बनाने में 45 मिनट का वक़्त लगता है, लेकिन भुटवा बनाने से पहले कुछ बातें जानना बहुत ज़रूरी है – पहली बात हम जो भी बनायें उसमे सफाई का ध्यान ज़रूर रखें, दूसरी बात मसाले घर में पिसे हों तो बहुत बढ़िया नहीं तो ब्रांडेड मसाले ही उसे करें, तीसरी व अंतिम बात तेल का कम से कम प्रयोग वो भी कोल्हू का हो तो बढ़िया, क्योकि स्वाद से ऊपर सेहत है ये हमारा मानना है। उपरोक्त सामग्री आपने इकट्ठी कर ली होगी, तो अब बनाने की प्रक्रिया step by step स्टार्ट करते हैं –


प्रथम चरण-मटन को तैयार करना

  • मटन को अच्छी तरह से साफ कर लें, क्योकि इस मटन में बकरे के Internal Part आते हैं, जिसमे पेट के अंदर की सभी चीजें होती हैं। आंतो को पानी से अच्छी तरह से साफ करें, 8-10 बार साफ पानी से धोएं। नितारने के लिए जाली/ छन्नी के ऊपर रख दें।
  • अब दोबारा से मटन पर 5 चम्मच हल्दी लगाकर छोड दें, 30 मिनट के लिए।
  • 30 मिनट के बाद मटन को अच्छी तरह से धो दें। ताकि कोई भी Smell न रहे।

द्वितीय चरण – मसाला तैयार करना 

  • प्याज़ को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें, ध्यान रहे कि प्याज़ के सभी टुकड़े एक समान हों, ताकि जब उन्हें तेल में डाला जाए, तो वे एक समान भुने।
  • कढ़ाई में सरसों के तेल की पर्याप्त मात्रा डाल लें ताकि प्याज़ भुनने के बजाय जल न जाए। 
  • पहले कढ़ाई को गरम होने दें, अब गरम कढ़ाई में सरसों का तेल डाल दें।
  • तेल उबलने पर ही आधा चम्मच जीरा डालेंl
  • जीरे के हल्का भूरा होने पर ही कटा हुआ प्याज़ डाल डालें
  • प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक ही भूने, ध्यान रहे प्याज़ कदापि जलने न पाये। अगर प्याज़ जल गया तो दोबारा से प्याज़ काटकर भूनना पड़ेगा।
  • प्याज़ के सुनहरा भूरा होने पर उसमे टमाटर ,1-चम्मच देगी लाल मिर्च, 2-चम्मच हल्दी, 2-चम्मच धनिया पाउडर, 4-चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 8-10 लहसुन की कली को डालकर अच्छी तरह मिलायें। 15 मिनट मध्यम आंच पर पकायें।
  • अब इसमें नमक अपनी ज़रूरत के हिसाब से मिलायें, नमक का अंदाज़ा न होने पर नमक कम ही डालें, अगर नमक कम हो भी जाता है तो खाते समय भी डाला जा सकता हैं, लेकिन अगर बनाते समय ही ज़्यादा हो जाएगा तो सारी डिश ही फेंकनी पड़ सकती है।

    अंतिम चरण- भुटवा तैयार करना 

  • अब तैयार मसाले में 750 ग्राम मटन  ( जिसमे बकरे की आंते, लीवर, कलेजी आदि आता है)  डाल दें,
  • 10 मिनट पकने के बाद मीट मसाला डालें।
  • 30 मिनट पकाएं।
  • तैयार भुट्वे को हरे धनिये से सज़ाएँ व गरमागरम परोसें।

    Read More……….

   Shahi Paneer Recipe ( शाही पनीर )

Pahadi Handmade Pisa Namak(पहाड़ी पिस्युं लूण)

 Handi Chicken ( हांड़ी चिकन )

Spicy Momos Chutney।Momos Sauce Recipe(तीखी मोमो चटनी)

Leave a comment